{"_id":"65dceaf82835630ea60f73c4","slug":"three-major-roads-of-the-city-will-be-built-with-rs-769-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-114057-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 7.69 करोड़ रुपये से बनेंगीं शहर की प्रमुख तीन सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 7.69 करोड़ रुपये से बनेंगीं शहर की प्रमुख तीन सड़कें
Tue, 27 Feb 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
बनाई जा रही केरूगंज से खिरनीबाग तक जाने वाली सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। सीवर लाइन की खोदाई के बाद खराब हुईं शहर की तीन प्रमुख सड़कों के पुनर्निमाण के लिए लगभग 7.69 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया। होली से पहले दो सड़कों का काम पूरा करने का दावा पीडब्ल्यूडी अधिकारी कर रहे हैं ताकि लाट साहब का जुलूस निकलने के दौरान कोई परेशानी न हो।
शहर में करीब दो साल से सीवर लाइन खोदाई चल रही है, जिससे सड़कें काफी ज्यादा खराब हो चुकी हैं। हालांकि, सीवर लाइन का काम खत्म होने के बाद गर्रा पुल से पुत्तूलाल चौराहे तक तीन किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया था। इसके लिए शासन से दो करोड़ 45 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। कुछ दिन पूर्व केरूगंज से खिरनीबाग चौराहे तक भी सड़क बननी शुरू हो गई। इस ढाई किमी की सड़क के निर्माण के लिए दो करोड़ 86 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस सड़क पर छायाकुआं तक का काम एक तरफ की पट्टी पर चल रहा है।
वहीं, तीसरी सड़क घंटाघर से रोडवेज क्राॅसिंग तक बननी है, लेकिन अभी जल निगम की ओर से एनओसी नहीं मिली है। इस वजह से निर्माण कार्य अटका हुआ है। शासन ने इसके लिए दो करोड़ 38 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस सड़क की लंबाई ढाई किमी है।
विज्ञापन
-- -- -
तीनों सड़कों के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जल निगम की तरफ से एनओसी मिलने के बाद दो सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया गया है, जिनका निर्माण होली से पहले पूरा कर लिया जाएगा। घंटाघर से रेलवे क्रॉसिंग रोड तक जल निगम से एनओसी मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
-महेंद्र पाल, एक्सईएन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग