फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three lakh vehicles running without high security number plates

Shahjahanpur News: बिना हाई सिक्याेरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे तीन लाख वाहन

Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Three lakh vehicles running without high security number plates
शाहजहांपुर। जनपद में पंजीकृत वाहनों में मात्र 50 प्रतिशत में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग पाई है। ऐसे में करीब तीन लाख वाहन बिना नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब 610506 वाहन पंजीकृत हैं। सरकार की ओर से वर्ष 2019 में प्रत्येक वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश जारी किए थे। अभी तक मात्र 306584 वाहनाें में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग पाई है। शेष वाहन बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग के अफसरों के काफी प्रयास के बावजूद मात्र 50 प्रतिशत वाहनों पर नंबर प्लेट लग पाई है। ऐसे में कार्यालय में आने वाले वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाने के बाद ही उनका रिन्यूवल, फिटनेस समेत अन्य कार्य कराए जाते हैं। लेकिन बहुत से वाहन कार्यालय नहीं आते हैं। इस वजह से उन पर प्लेट नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

------
ये है प्रक्रिया
-वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें वाहन स्वामी को पूरा नाम और पता भरना होता है। इसके बाद दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन की श्रेणी को चुनना होगा। फिर वाहन कंपनी के डीलर को चुने। चेसिस नंबर और पंजीयन नंबर फीड करें। आरसी और आईडी अपलोड करने पर ओटीपी मिलेगा। टाइम स्लॉट चुनें व ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बाद नंबर प्लेट लगाने का समय मिलने का मैसेज प्राप्त होने पर उसी दिन निर्धारित स्थान पर जाकर नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का कार्य चल रहा है। अभी 50 प्रतिशत वाहनों पर प्लेट लगी है। शेष पर प्रयास किया जा रहा है। प्लेट नहीं लगी होने पर जुर्माने का प्रावधान भी है।
सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed