{"_id":"5773db894f1c1bc97379c9cc","slug":"three-lakh-theft-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी, जेवर सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी, जेवर सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
नगदी, जेवर सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात चोर एक घर से नगदी, जेवर सहित लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
गांव डड़िया निवासी रूपदेव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात में चोर किसी समय छप्पर के सहारे घर में घुस आए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। बुधवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चल सका। तलाश करने पर खाली बक्सा पड़ोस के संतराम के गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
रूपदेव ने बताया कि बक्से में रखी 90 हजार की नगदी, सोने की दो तोले की लर, झुमकी, झाले, कुंडल, चांदी की दो जोड़ी पायल सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने बंडा जाकर पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच कराए जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच कराई जा रही है।