फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three injured, including a watchman, in a scuffle.

Shahjahanpur News: मारपीट में चौकीदार सहित तीन घायल

Wed, 01 Jul 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three injured, including a watchman, in a scuffle.
रामपुर कलां में मारपीट में घायल अरविंद। संवाद
खुटार। गांव रामपुर कलां में दो पक्षों में विवाद होने के बाद डंडे चलने से तीन लोग घायल हो गए। दोनों ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव रामपुर कलां निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में ही उसकी बाइक मरम्मत की दुकान है। मंगलवार दोपहर उनकी दुकान के सामने एक युवक को गांव रौतापुर कलां निवासी चार लोग आकर पीटने लगे। वह अपने भाई मुनेंद्र के साथ चौकीदार को बचाने गए तो उन्हें और मुनेंद्र को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

सिर में लोहे की राॅड लगने से अरविंद को ज्यादा चोट आई है। दूसरे पक्ष से रौतापुर कलां के पुलिस चौकीदार अखिलेश ने पुलिस को बताया कि वह गांव रामपुर कलां गए थे। बाइक खड़ी करने को लेकर उनकी एक दुकानदार से कहासुनी हो गई। दुकानदार ने परिजनों के साथ मिलकर उसे और उसके साथियों को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मारपीट के मामले में तहरीर दी गई है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद

रामपुर कलां में मारपीट में घायल अरविंद। संवाद

रामपुर कलां में मारपीट में घायल अरविंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed