फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three hours jammed on Kamua bridge in Nigohi

निगोही में कैमुआ पुल पर तीन घंटे लगा जाम

Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three hours jammed on Kamua bridge in Nigohi
शाहजहांपुर/ निगोही। गन्ने भरे ट्रक और ट्रालियों की वजह से शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर भी जाम की समस्या बढ़ गई है। सोमवार शाम शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर निगोही स्थित कैमुआ पुल पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। इस कारण महिलाओं और बच्चों को वाहनों से उतरकर पैदल चलना पड़ा। दोपहिया वाहनों वाले खेतों के रास्ते से गुजरे। जाम में भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा फंसे रहे।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड से शाहजहांपुर और पीलीभीत होकर उत्तराखं
ड के लिपुलेेख तक जाने वाला रोड नेशनल हाईवे घोषित हो चुका है। मगर इस रोड पर हालात सुधरने के बजाय समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। निगोही स्थित कैमुआ पुल संकरा होने की वजह से वन-वे ट्रैफिक निकल पाता है। सोमवार को कैमुआ पुल के दोनों सिरों पर होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी। शाम करीब पांच बजे पीभीत की तरफ से आने वाला ट्रैफिक रोका हुआ था, जिनमें गन्ने भरे ट्रक व ट्राला शामिल थे। शाहजहांपुर की ओर से जाना वाला ट्रैफिक चल रहा था। इसी बीच होमगार्ड के रोकने के बावजूद शाहजहांपुर की तरफ से आए चार-पांच मैजिक और मार्शल जीप चालक आगे खड़े वाहनों को ओवरटेक करते हुए कैमुआ पुल पर चढ़ गए। वाहनों के आमने-सामने आने से पुल पर गाड़ियों का संचालन बंद हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। मौके पर मौजूद होमगार्ड जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। तब तक जाम दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक पहुंच गया। करीब पौने सात बजे थाना प्रभारी कई दरोगा और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच। पुलिस वाले करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद रात आठ बजे जाम खुलवा सके। देर रात तक वाहन रेंगकर गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed