फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three died due to fever, many people fell ill

Shahjahanpur News: बुखार से तीन की मौत, तमाम लोग बीमार

Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three died due to fever, many people fell ill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। बंडा और पुवायां में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। यहां कई अन्य लोगों को भी बुखार है।
बंडा। गांव बंडी निवासी 55 वर्षीय रामू मिश्रा को 15 दिन पहले बुखार आया था। उन्हें बंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात उनकी मौत हो गई।
गांव बिराहिपुर झझरिया निवासी 32 वर्षीय नदीम को करीब 20 दिन पहले बुखार आया था। परिजन ने उन्हें बंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बरेली के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। क्षेत्र में तमाम लोग बीमार हैं पर स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

पुवायां। मोहल्ला कसभरा मठिया निवासी सूर्यकांत भट्ट (48) की बरेली के एक निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। बुखार और डेंगू से मौतें रुकने मा नाम नहीं ले रही हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग गंदगी होने के कारण बीमारी फैलने का ठीकरा विकास विभाग पर फोड़ रहा है, वहीं बीडीओ, ईओ आदि लगातार सफाई कराने और फाॅगिंग की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

2442 मरीजों का परीक्षण, डेंगू का एक मरीज मिला
शाहजहांपुर। जिले की सीएचसी-पीएचसी पर 2442 मरीजों का रविवार को उपचार किया गया। मरीजों की खून की जांच में एक डेंगू का मरीज मिला है। अवकाश के दिन भी 998 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें मलेरिया का कोई रोगी नहीं मिला। स्वास्थ्य इकाइयों से गंभीर 24 रोगियों को रेफर किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसपी गंगवार ने बताया कि दस टीमें लगातार घरों में जाकर लार्वा को तलाश कर रही हैं। अक्तूबर माह में 23303 घरों की जांच की गई। जबकि जनवरी से अब तक 87986 मकानों तक टीमें गईं। जिसमें 1719 घरों में मच्छरों का लार्वा नष्ट कराया गया।

----
सीएमओ ने किया निगोही सीएचसी का निरीक्षण
सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ को देखते हुए रविवार को निगोही सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें डॉ. नितिन उपस्थित मिले। सफाई व्यवस्था भी उन्हें ठीक मिली। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि चार महिलाओं के प्रसव कराए गए हैं, जो अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed