फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three dead including cooks in road accidents

सड़क हादसों में रसोइया समेत तीन लोगों की मौत

Mon, 16 Oct 2017 11:53 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में रसोइया समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन


शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में रसोइया सहित तीन लोगों की मौत हो गई। कांट क्षेत्र के गांव पिपरौला के पास तांगे में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तांगे पर सवार बकिया निवासी 12 वर्षीय अमित की मौत हो गई, जबकि उसकी ताई और तांगा चालक सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं किशुरियाई-खमरिया रोड पर गंधार गांव के पास बाइक सवार हसनपुर रसकूपा निवासी रसोइया 55 वर्षीय विलासो देवी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उधर, मदनापुर क्षेत्र में कुल्हा गांव के पास बाइक सवार 25 वर्षीय प्रमोद की भी हादसे में मौत हो गई। 
कांट थाना क्षेत्र के गांव बकिया निवासी राजीव कुमार वर्मा का 12 वर्षीय बेटा अमित वर्मा रविवार रात अपनी ताई शांति देवी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कांट में रामलीला मेला देखने गया था। रात 11 बजे अमित और शांति देवी व उनकी बेटी 16 वर्षीय रामसहेली, परिवार के ही कल्यान की दस वर्षीय बेटी देवश्री मेला देखकर गांव के ही 28 वर्षीय महिपाल के तांगे पर बैठकर गांव को लौट रहे थे। तांगा जब पिपरौला गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने तांगे में टक्कर मार दी। इससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सभी को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अमित को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन

इधर, सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे किशुरियाई-खमरिया रोड पर गंधार गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार हसनपुर रसकूपा निवासी स्वर्गीय रामलड़ैते की 55 वर्षीय पत्नी विलासो देवी की मौत हो गई। वह प्राथमिक स्कूल में रसोइया के पद पर थीं। सोमवार को वह हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव उबरिया निवासी दामाद संजीव कुमार व भतीज बहू तुलसो देवी के साथ अकर्रा रसूलपुर बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने जा रहीं थीं। रोड पर पत्थर पड़े होने की वजह से बाइक असंतुलित हुई और उनके गिरते ही ट्रक  का पहिया उनके सिर से निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मदनापुर क्षेत्र में कुल्हा गांव निवासी शेर बहादुर के 25 वर्षीय बेटे प्रमोद की बाइक गांव के नजदीक पहुंचने पर रविवार देर शाम किसी वाहन से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह बुधवाना से लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पूरी रात उसका शव घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह मामले की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed