फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three committees constituted at the university to curb ragging.

Shahjahanpur News: रैगिंग रोकने के लिए विवि में तीन समितियां गठित

Sat, 08 Aug 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three committees constituted at the university to curb ragging.
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, अनुशासित और रैगिंग मुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर यूजीसी एंटी रैगिंग विनियम-2009 अनुपालन समिति, एंटी रैगिंग समिति और एंटी रैगिंग स्क्वायड गठित किए गए हैं। तीनों समितियों की जिम्मेदारी कुलानुशासक डॉ. आलोक कुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


यूजीसी एंटी रैगिंग विनियम-2009 अनुपालन समिति में डीएसडब्ल्यू प्रो. कमलेश गौतम, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. जयशंकर ओझा, संदीप अवस्थी और सहायक कुलसचिव राम बाबू केसरवानी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

एंटी रैगिंग समिति में प्रो. कमलेश गौतम, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ. जयशंकर ओझा, शिक्षक प्रतिनिधि शिशिर शुक्ला, अभिभावक प्रतिनिधि ईशपाल सिंह, छात्र प्रतिनिधि रवि कुमार, शिक्षणेत्तर प्रतिनिधि सुनील कुमार, मीडिया प्रतिनिधि सुयश सिन्हा, सचिव रामबाबू केसरवानी और पुलिस प्रतिनिधि के रूप में एसएचओ कोतवाली चौक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एंटी रैगिंग स्क्वायड में उपकुलानुशासक डॉ. प्रांजल शाही के साथ डॉ. दुर्ग विजय, डॉ. राजीव कुमार, राजनंदन सिंह राजपूत, डॉ. अमित यादव, डॉ. अमरेंद्र सिंह, अंकित अवस्थी, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. सुखदेव और चंद्रभान त्रिपाठी को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed