फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three buses challaned for violating permit conditions

Shahjahanpur News: परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर तीन बसों का चालान

Fri, 31 Oct 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three buses challaned for violating permit conditions
अल्हागंज में बस का चालान करते पीटीओ। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। निजी बसों पर परिवहन निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर तीन बसों का चालान किया गया है। एआरटीओ के अनुसार, जल्द ही टीमें गठित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में बड़े पैमाने पर टूरिस्ट और स्लीपर बसों का दिल्ली मार्ग पर संचालन हो रहा है। इसके साथ ही हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर आदि की बसें भी यहां से गुजरती हैं। परमिट शर्तों के अनुसार, बसों से एक स्थान से दूसरे स्थान तक सवारी बैठाना चाहिए, लेकिन बसें डग्गामार वाहनों की तरह रास्ते में सवारी उतारने और बैठाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद यात्री कर अधिकारी रामआसरे प्रसाद ने जलालाबाद, अल्हागंज मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर तीन बसों के चालान किए गए। एआरटीओ सर्वेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो बसाें के चालान किए थे। उससे पहले तीन बसों को सीज कर पांच का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed