{"_id":"64caaab532c7764c37037654","slug":"three-accused-caught-stealing-e-rickshaw-after-giving-intoxication-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-2314-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नशा देकर ई-रिक्शा चुराने वाले तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नशा देकर ई-रिक्शा चुराने वाले तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन
चोरी गए ई-रिक्शा के साथ पकड़े गए चोर
बंडा। दो दिन पहले चोरी गए ई-रिक्शा के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार ई-रिक्शा, एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। तीनों को जेल भेजा गया है।
31 जुलाई की शाम को मोहल्ला रामनगर निवासी ओमप्रकाश ई-रिक्शा लेकर पूरनपुर रोड पर गया था। मोहद्दीनपुर चौराहे के पास वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था और उसका ई-रिक्शा गायब था। होश आने पर उसने पुलिस को बताया कि उसे दो लोग किराए पर लेकर गए थे और उन्होंने उसे पेप्सी व बिस्कुट दिए, जिसे खाकर वह बेहोश गया।
बुधवार सुबह छह बजे पुलिस को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि दो संदिग्ध युवक भांभी पुल के पास बनी नहर कोठी में खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। उन्होंने अपना नाम-पता जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर के मोहल्ला ढका निवासी रोज अली और नवेश बताया। उन्होंने बताया कि उनका तीसरा साथी मोहल्ले का ही साजिद उर्फ सोनू है। तीनों लोग ई-रिक्शा चोरी कर कबाड़ में कटवा देते हैं। चेसिस बदलकर ई-रिक्शा बेच भी देते हैं। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद ई-रिक्शा सदर, पुवायां, बंडा और बीसलपुर से चोरी किए गए थे। आरोपियों ने नशा देकर ई-रिक्शा लूट की वारदात कबूल की है।