{"_id":"67ffff9ba4d0ccc10d036ef9","slug":"threat-of-kidnapping-if-marriage-is-not-done-after-converting-to-islam-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-141760-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धर्म परिवर्तन कर निकाह नहीं करने पर अपहरण की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धर्म परिवर्तन कर निकाह नहीं करने पर अपहरण की धमकी
Thu, 17 Apr 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। युवती को धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर अपहरण की धमकी देने के मामले को पुलिस पांच दिन तक दबाए रही। विहिप ने जब आंदोलन की चेतावनी दी तब रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह कस्बे के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। अस्पताल में उसकी जान-पहचान गांव पकड़िया हकीम के तौहीद खां से हुई। तौहीद ने धोखे से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। तौहीद कस्बे के ही एक अन्य अस्पताल में नौकरी करता है। तौहीद आए दिन उसके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल करता है और अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करना चाहता है।
तौहीद उनको लगातार डरा-धमका रहा है कि निकाह नहीं करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। परिवार वालों और उन्होंने तौहीद खां की पत्नी साहिबा को जानकारी दी तो साहिबा ने कहा कि तुम तौहीद खां के साथ निकाह कर लो, हमारे धर्म में तीन शादियां जायज हैं। उसे आर्थिक फायदा पहुंचाने और रानी बनाकर रखने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
युवती के अनुसार, तौहीद धमकी दे रहा है कि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है, वह उसका कुछ नहीं कर सकती। युवती ने दस अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उससे बेहद गलत सवाल पूछे और बिना कार्रवाई के भगा दिया। इसके बाद तौहीद पक्ष के कई लोग उसके घर पहुंचे और तहरीर वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परेशान होकर युवती ने 15 अप्रैल को मामले की जानकारी विहिप जिलाध्यक्ष केके गुप्ता को दी। केके गुप्ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए बुधवार को राजीव चौक पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। साथ ही अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद 15 अप्रैल की रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान का कहना है कि दस अप्रैल को एसएसआई को तहरीर देकर आरोपी को केवल समझा देने की बात कही गई थी। आरोपी को बुलाकर समझा दिया गया था। 15 अप्रैल को केके गुप्ता ने फोन पर जानकारी ली थी और रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी। इसके बाद तहरीर मंगवाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
--
दुष्कर्म भी किया, कोर्ट में बताऊंगी असलियत
-युवती ने आरोपी पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है, लेकिन रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया। युवती का कहना है कि तौहीद का हिंदू जैसा उपनाम था। वर्ष 2020 के आसपास से तौहीद शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। तौहीद ने वर्ष 2023 में दूसरी जगह निकाह किया तो उसे असलियत पता चली और उसने तौहीद से सारे संबंध खत्म कर लिए। तौहीद कॉल और मैसेज कर धमकाता रहा। कहा कि उसे पुवायां पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, वह दुष्कर्म की बात कोर्ट में बताएगी। युवती के मोबाइल नंबर पर आया एक मैसेज भी उसने दिखाया, जिसमें उससे धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने की बात कही जा रही है।