फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands robbed from youth by giving lift in car

कार में लिफ्ट देकर युवक से हजारों की लूट

Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands robbed from youth by giving lift in car
निगोही। वाहन की प्रतीक्षा कर रहे गांव अंडखेरा निवासी छविराम को रविवार को एक कार सवार ने लिफ्ट दी। कार में पहले से बैठे बदमाशों ने युवक से तमंचे के बल पर 33 हजार, 600 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर उसे उतार दिया। तहरीर के बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव अंडखेरा निवासी छविराम ने बताया कि रविवार को शाहजहांपुर में रह रहे भाई राजेश सिंह के यहां गए थे। दोपहर को छविराम शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के गदियाना में निगोही आने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे। कुछ देर बाद सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी। कार के चालक ने निगोही तक जाने की बात पर छविराम कार में बैठ गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर निगोही थाना क्षेत्र के गांव सतवांखुर्द के पास पहुंची थी कि तभी चालक ने कार में बैठे छविराम से विंडो ठीक से बंद करने के लिए कहा। छविराम ने विंडो की ओर देखा तो एक बदमाश ने उसके सीने पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने चाकू से जेब काटकर छविराम की जेब से 33 हजार, 600 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मारपीट कर छविराम को मछली फार्म पर कार से उतार दिया और शाहजहांपुर की ओर चले गए। छविराम निगोही थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। चौकी की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed