फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of rupees were fraudulently withdrawn from the accounts of women

महिलाओं के बैंक खातों से धोखाधड़ी से निकाली हजारों की रकम

Wed, 23 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees were fraudulently withdrawn from the accounts of women
खाते रुपए निकला जाने के विरोध में शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाती कपसेड़ा ग? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र के गांव कपसेड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से किसी व्यक्ति ने गांव की महिलाओं के खाते से हजारों की रकम निकाल ली। बैंक जाने पर शाखा प्रबंधक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की। इसके विरोध में पीड़ित महिलाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को सारी बात बताई। उन्हें एसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गांव कपसेड़ा निवासी नीरज कुमार मौर्य की ओर से दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव की एसबीआई शाखा में उनका खाता है। किसी व्यक्ति ने शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से गत एक फरवरी को उनके खाते से दस हजार रुपये जालसाजी कर निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर इस जालसाजी का पता लगने के बाद शाखा प्रबंधक से कहा तो उन्होंने बैंक मित्र पर रकम निकालने का आरोप लगाते हुए इस मामले में तिलहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा, लेकिन तहरीर देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में गांव की अन्य महिलाओं के खातों से भी रकम निकाले जाने का उल्लेख किया है। इनमें कांती देवी वर्मा के खाते से 15 हजार, सुनीता के आठ हजार, अनीता के पांच हजार और रामवती के खाते से दो हजार रुपये निकालने की बात कही गई है। इन सभी महिलाओं ने भी अपने बैंक खातों से रकम निकाले जाने की पुष्टि कर रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच कराने और निकाली गई रकम खातों मेें जमा कराने का अनुरोध किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र एसपी कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed