{"_id":"6937139054db0da26e0dc6fa","slug":"thousands-of-liters-of-water-wasted-due-to-leakagehundreds-of-families-left-without-water-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-159774-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद...सैकड़ों परिवार प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद...सैकड़ों परिवार प्यासे
विज्ञापन
मोहल्ला बिजलीपुरा में वाटरपाइप लाइन में हुए लीकेज के दौरान बहता पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। शहर में पाइप लाइन लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ऐसे में सैकड़ों परिवारों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल सूचना नगर निगम के अधिकारियों को दी जाती है लेकिन वे पानी की बर्बादी की ओर ध्यान नहीं देते। यह आए दिन की समस्या हो गई है।
शहर में जलजीवन मिशन के तहत नई पाइप लाइन डाली गई थी। इसके बाद सीवर लाइन डालने का काम हुआ। सीवर लाइन की खोदाई के कारण पानी की पाइप लाइन प्रभावित हो गईं। सीवर लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद भी आए दिन पाइप लाइन लीक हो जाती है। नगर निगम की ओर से पुरानी और नई दोनों पाइप लाइन चलाई जा रहीं हैं।
दोनों पाइप लाइनों में कनेक्शन हैं। ज्यादातर लोगों के पुरानी पाइप लाइन में कनेक्शन है। कभी पुरानी पाइप लाइन से पानी की सप्लाई दी जाती है तो कभी नई पाइप लाइन से। आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। पाइप लाइन लीकेज होने से पानी की बर्बादी तो होती है, साथ ही लोगों के यहां पानी की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
नगर निगम में लीकेज से संबंधित रोजाना दो से चार शिकायत आती हैं। इन शिकायतों को जलकल विभाग में भेज दिया जाता है। विभाग के जेई को मौके पर जाकर लीकेज की स्थिति देखकर संबंधित एजेंसी से काम कराना होता है। इस प्रक्रिया में देरी होने से पानी बहता रहता है। लोगों के घरों में भी पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है।
--
चार एजेंसी लीकेज सही करने के लिए अधिकृत
नगर निगम की ओर से चार ठेकेदारों को लीकेज सही करने के लिए अधिकृत किया गया हैं। ठेकेदारों ने अपने नीचे कई छोटे ठेकेदारों को जोड़ लिया है। छोटे ठेकेदार बाउचर पेमेंट के आधार पर लीकेज को सही करते हैं। इसमें गड़बडी की आशंका रहती है। लीकेज की स्थिति के हिसाब से बाउचर पेमेंट किया जाता है।
--
चार जगह पाइप लाइन लीकेज
मोहल्ला बिजलीपुरा में पांच दिन से पाइप लाइन लीक हो रही है। रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लीकेज की वजह से 400 घरों की पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह से रोशनगंज में कई दिनों से पाइपलाइन लीक होने की वजह से 100 से अधिक घरों की पानी आपूर्ति बाधित हो रही है। निगोही रोड पर रिक्शा स्टैंड के पास आर्य नगर कॉलोनी जाने वाली सड़क पर पाइपलाइन लीक होने से 70 घरों की सप्लाई बाधित हो गई है। मघईटोला में पिछले कई दिनों से पाइपलाइन में लीकेज है। इसकी वजह से 50 से अधिक घरों की सप्लाई बाधित हो रही है।
--
लोगों का दर्द
पिछले कई दिनों से पाइप लाइन लीक होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सुबह कुछ देर के लिए पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन पानी गंदा होता है। परेशानी को नगर निगम को समझना चाहिए।
- कमल सचदेवा, रामनगर कॉलोनी
--
आए दिन पाइप लाइन में लीकेज की समस्या बनी रहती है। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी समय से लीकेज ठीक नहीं किया जाता है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है।
- अखिलेश राठौर, आर्य नगर कॉलोनी
--
बिजलीपुरा में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के संबंध में कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हजारों लीटर पानी व्यर्थ नाली में बह गया।
- सुमित नारंग, बहादुरगंज
--
पांच दिन पहले पाइप लाइन में लीकेज हुआ था। नगर निगम में शिकायत करने के बाद सोमवार को मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है। इससे काफी घरों की आपूर्ति बाधित है।
- संजय वर्मा, बृज विहार कॉलोनी
--
पाइप लाइन लीकेज होने की सूचना पर जलकल विभाग को सक्रिय किया जाता है। शिकायत आते ही पाइप लाइन ठीक कराने के निर्देश दिए जाते हैं। अगर समय से लीकेज ठीक नहीं किया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त