{"_id":"6283f3a4d95cb90f4846b9e8","slug":"those-who-get-both-the-vaccines-will-be-able-to-meet-the-prisoners-twice-a-week-shahjahanpur-news-bly485205615","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दोनों टीके लगवाने वाले सप्ताह में दो बार कर सकेंगे जेल में बंदियों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दोनों टीके लगवाने वाले सप्ताह में दो बार कर सकेंगे जेल में बंदियों से मुलाकात
विज्ञापन
शाहजहांपुर का जिला कारागार का मुख्यद्वार। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड-19 के कारण जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में राहत दी गई। बंदियों से मुलाकात करने के लिए दोनों टीके लगवाने वालों को जिला कारागार में आसानी से प्रवेश मिलना शुरू हो गया। उन्हें सप्ताह में दो बार मुलाकात की छूट दी गई। जिला कारागार की इस व्यवस्था से मुलाकात करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शासन ने जनवरी महीने में जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी थी। कोविड से बंदियों को बचाने के लिए कई महीने तक बंदियों की अपनों से मुलाकात नहीं हो सकी। कोविड की रफ्तार धीमी होने के बाद अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद कुछ नियम के साथ बंदियों से मिलने वालों को छूट दी गई। शर्त थी कि जिला कारागार में जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तीन दिन पहले की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखाना होगी। उन्हें सप्ताह में एक बार मुलाकात करने का मौका ही दिया गया था।
प्रदेश में कोविड के केस कम होने के बाद शासन ने मुलाकात करने वालों को राहत दे दी है। जेल अधीक्षक डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि जिस व्यक्ति के कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। उसे कोई टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीनेशन की कॉपी दिखाकर ही उसे जिला जेल में प्रवेश मिल जाएगा। अब सप्ताह में दो बार मुलाकात करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
रविवार को मुलाकात करने वालों की संख्या दो गुनी
आम दिनों में 50 से 60 लोग ही जेल में मुलाकात करने के लिए पहुंचते हैं। यह संख्या रविवार को अधिक बढ़ जाती है। जेल अधीक्षक डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि छुट्टी वाले दिन यह संख्या 100 तक पहुंच जाती है। उस दिन अवकाश होने के कारण मुलाकात करने वाले ज्यादा आते हैं।