फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Those who believe in Buddha are living in peace'

बुद्ध के पंचशील, चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग हमारे सभी तरीके के कष्टों का निवारण करते हैं : डॉ. कपिल

Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
'Those who believe in Buddha are living in peace'
शाहजहांपुर में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते पंचशील सोशल वेलफेयर सो? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध की जयंती व बुद्ध पूर्णिमा का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक संस्थाओं की ओर से गोष्ठियों व सभाओं का आयोजन किया गया। बेरी चौकी स्थित गौतम बुद्ध पार्क पर पंचशील सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति, एवं महापरिनिर्वाण की घटनाएं जुड़ी हैं, इसलिए तीन विधियों से आज के दिन को त्रिविध पावन बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। कहा कि सारी दुनिया में बुद्ध को मानने वाले सुख शांति से जीवनयापन कर रहे हैं। गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक पीके कपिल ने कहा कि बुद्ध के पंचशील, चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग हमारे सभी तरीके के कष्टों का निवारण करते हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह ने कहा की सम्यक वचन और सम्यक कर्म से अपने संबंधों को प्रेरणादायक बना सकते हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक मुरादाबाद के प्राचार्य राजन सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष विनोद कनौजिया, भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह दिनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपड़
शाहजहांपुर। भाजपा के चौक मंडल अनुसूचित मोर्चा ने भगवान बुद्ध की जयंती पर नवादा इंदेपुर स्थित आंबेडकर पार्क में स्वछता अभियान चलाया। साथ ही पौधरोपण किया। चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना ने कहा कि भगवान बुद्ध ने चार सूत्र दिए उन्हें ‘चार आर्य सत्य’ के नाम से जाना जाता है। भगवान बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग वह माध्यम है जो दु:ख के निदान का मार्ग बताता है। पार्क में रोपे गए पौधों की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को दी गई। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु आनंद, जीटीआई प्रिंसिपल राजन सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री दीप गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, रामनिवास गौतम, सेक्टर संयोजक नवीन गुप्ता, शेखर रस्तोगी, वार्ड अध्यक्ष अनुज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed