फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those e- rickshaw performance against Aartio

एआरटीओ के खिलाफ ई रिक्शा वालों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Those e- rickshaw performance against Aartio
एआरटीओ के खिलाफ ई रिक्शा वालों ने किया प्रदर्शन
बैटरी से संचालित ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा प्रताड़ित किए जाने के विरोध में शहर के ई रिक्शा चालकों और मालिक शुक्रवार को लामबंद हो गए। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपनी समस्या पर अफसरों का ध्यानाकर्षण किया। बाद में डीएम के नाम ज्ञापन देकर परिवहन विभाग के उत्पीड़न से बचाने की गुहार की। ज्ञापन में कहा गया है कि बैटरी से संचालित ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को रजिस्ट्रेशन के नाम पर परिवहन विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इसलिए ई-रिक्शा का पंजीकरण नगर पालिका परिषद में कराने की व्यवस्था की जाए। परिवहन कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य होने की दशा में इसके लिए उचित शुल्क निर्धारित कर पर्याप्त समय दिया जाए, जिससे कि एआरटीओ प्रवर्तन की कार्यवाही से परेशानी नहीं हो। प्रदर्शन में महेश चंद्र, दिनेश कुमार, रामचंद्र, रामबाबू, सुरेश चंद्र, फरीद खां, रहमान, इकबाल खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed