फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   This time paddy will be bought under the shadow of bayonets

इस बार संगीनों के साये में होगी धान खरीद

Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
सार

मंडी समिति परिसर में खोले गए 19 धान खरीद केंद्र अभी सुचारू नहीं हुए पर दो गुटों के बीच खींचतान में बवाल की आशंका बनी हुई है।एसडीएम ने क्रय केंद्र के पीछे व्यापारियों की दुकानों के गेट खुले होने पर नाराजगी जताते हुए व्यापारी की फटकार लगाई।उन्होंने नमी मापक यंत्र को संचालित कराकर भी देखा।

विज्ञापन
This time paddy will be bought under the shadow of bayonets

विस्तार

तिलहर। मंडी समिति परिसर में खोले गए 19 धान खरीद केंद्र अभी सुचारू नहीं हुए पर दो गुटों के बीच खींचतान में बवाल की आशंका बनी हुई है। डिप्टी आरएमओ की शिकायत के बाद सोमवार को मंडी परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। अधिकारियों ने जायजा लिया और पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

मंडी में लगे खरीद केंद्रों पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। दो गुटों के बीच खींचतान मची हुई है। कई दिनों से मंडी में असलहे लिए संदिग्ध लोग गाड़ियों से घूम रहे हैं। इससे मंडी में भय का माहौल है। ये लोग सत्ताधारी दल से जुड़े बताए जा रहे हैं। दोनों गुटों में विवाद की आशंका के चलते डिप्टी आरएमओ ने थाने में शिकायत की थी। सोमवार को मंडी परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। तीसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर कोई खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ बीएस वीर कुमार, थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मंडी पहुंचे। क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए किसानों से बातचीत की। क्रय केंद्र प्रभारियों से एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने कहा कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है। एडीएम ने मंडी सचिव जगदीश प्रसाद वर्मा को निर्देशित किया कि वह पिछले दिनों की सीसीटीवी फुटेज उन्हें उपलब्ध कराएं। एसडीएम ने क्रय केंद्र के पीछे व्यापारियों की दुकानों के गेट खुले होने पर नाराजगी जताते हुए व्यापारी की फटकार लगाई। कुछ केंद्र प्रभारियों के रजिस्टर और अभिलेख तैयार न मिलने पर नाराजगी जताते हुए सभी अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों का पंजीयन करने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने एक पेड़ के नीचे बैठे मजदूरों और पल्लेदारों से बातचीत की। पल्लेदारों ने बताया कि उन्हें पांच रुपये के हिसाब से मजदूरी मिलती है। एडीएम ने अधिकारियों से पल्लेदारों का तत्काल पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने फोन पर सहायक श्रम आयुक्त से बातचीत की। कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। मंडी सचिव जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने मजदूर और पल्लेदारों का पंजीकरण मंडी स्तर से शुरू कर दिया है।
पुलिस और पीएसी को कैंप करने के दिए निर्देश
एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने कहा कि वह तीन दिनों से व्यस्त थे इसलिए यहां नहीं आ सके। अब गुंडागर्दी करने वालों पर नजर रहेगी। उन्होंने सीओ को निर्देशित किया कि मंडी में पुलिस और पीएसी आने-जाने वालों पर नजर रखे। असलहे लेकर घूमने वालों पर कार्रवाई की जाए।
क्रय केंद्रों के निरीक्षण में डीएम को मिलीं खामियां
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सोमवार को रोजा मंडी जाकर वहां संचालित सभी 19 धान क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने नमी मापक यंत्रों की उपलब्धता, ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक परचेज प्वॉइंट) मशीन व बारदाना (बोरों) की उपलब्धता, पेयजल, सफाई व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने नमी मापक यंत्र को संचालित कराकर भी देखा। पीसीयू के केंद्र प्रभारी पवन कुमार मिश्र के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आरएफसी के केंद्र पर पेयजल का उचित प्रबंध न पाए जाने पर केंद्र प्रभारी एवं मंडी सचिव को चेतावनी दी। कुछ क्रय केंद्रों पर मशीन उपलब्ध नहीं होने और कुछ पर चालू हालत में नहीं पाए जाने पर डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी का जवाबतलब किया।
मंडी में असलहे लेकर घूमने वाले अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट
तिलहर। धान खरीद केंद्रों पर असलहों के साथ दबंगई करने के मामले में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रतन कुमार सेन, विपणन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला, अजीत कुमार सिंह व शेखर मौर्य की ओर से दी गई संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इसमें कहा गया है कि 30 सितंबर को केंद्रों पर इलेक्ट्रिक कांटा, नमी मापक यंत्र, डस्टर आदि उपलब्ध कराने के दौरान कुछ अराजकतत्व असलहे लेकर मंडी समिति कार्यालय पहुंचे और उनके द्वारा चिह्नित किए लोगों को सामग्री उपलब्ध कराने का दबाव बनाया। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। केंद्र प्रभारियों का आरोप है कि अगले दिन एक अक्तूबर को धान खरीद शुरू होनी थी। इस दौरान यह अराजकतत्व दबाव बनाने लगे कि उनके द्वारा चिह्नित व्यक्तियों की ही धान खरीद की जाएगी। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। संवाद
पुवायां मंडी पहुंचे एडीएम तो भाग निकले बिचौलिए
पुवायां। सोमवार दोपहर बाद अचानक एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी और एसडीएम हिमांशु उपाध्याय मंडी परिसर स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें देखकर सेंटरों पर मौजूद बिचौलिए इधर-उधर छिपते नजर आए।

एडीएम ने पीसीयू के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बैठे मिले कई लोगों से जानकारी ली तो उन्होंने अपने आपको किसान बताया और धान के बारे में सेंटर से जानकारी लेने के लिए आना बताया। एडीएम ने केंद्र प्रभारी को बिचौलिए से दूरी बनाने को कहा और किसान के साथ अभद्रता होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीएम ने सहकारी संघ के सेंटर पर खराब तख्त मिलने पर मंडी निरीक्षक को तत्काल उसे बदलवाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed