फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Third eye of govt is of no use

सरकार की तीसरी आंख किसी काम की नहीं

Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Third eye of govt is of no use

तीसरी आंख को लेकर पुलिस महकमे के अफसर गंभीर नहीं हैं। त्योहार के सीजन में भी सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई। कहने को तो शहर में 12 चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के सीसी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन इनमें ज्यादातर खराब पड़े हैं। सीसी कैमरे खराब होने की वजह से ही शहर में झपट मारी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। अगर कहीं कोई बड़ी वारदात या चोरी हो जाती है, तो पुलिस के यही अफसर लोगों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने की नसीहत देते नजर आते हैं। इनका ध्यान पुलिस के कैमरों की हालत पर नहीं जाता। कई स्थानों पर तो पुलिस का कोई अफसर महीनों से लाइन ऑफ साइड तक पर नहीं पहुंचा है। अफसरों को यह भी नहीं पता कि कैमरे कहां-कहां लगे हैं। आरएमओ राज किशोर यादव का कहना है कि कुछ कैमरे खराब हैं। उन्हें सही कराने के लिए लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed