फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Third accused of attacking Sadhvi Prachi's gunman arrested

Shahjahanpur News: साध्वी प्राची के गनर पर हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Third accused of attacking Sadhvi Prachi's gunman arrested
आरोपी जगवीर। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : पानी से लबालब भरा लहचूरा बांध। संवाद
शाहजहांपुर। खुदागंज पुलिस टीम ने सोमवार सुबह हानापुर नहर पटरी पर घेराबंदी की। साध्वी प्राची के गनर रहे झंकार यादव पर जानलेवा हमला करने के तीसरे आरोपी जगवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीपुर बिबिया निवासी साध्वी प्राची के गनर रहे झंकार यादव पर गांव के ही लोगों ने 21 जून को जानलेवा हमला कर दिया था। झंकार यादव के भाई रामरहीस ने पुलिस को बताया था कि जगवीर, आकाश, उदयवीर, प्रमोद सिंह और विनोद ने ट्रैक्टर से झंकार को कुचलने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि रामनिवास ने फायर किया। आकाश ने रायफल एवं रिवाल्वर लेकर घर पर चढ़ाई कर दी थी। 24 जून को पुलिस ने आरोपी उदयवीर और 27 जून को आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार किया था। उप-निरीक्षक शिव मोहन ने बताया कि सोमवार सुबह आरोपी जगवीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर फावड़ा बरामद कर लिया गया है। बाकी आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed