फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves stole goods worth lakhs from two houses in Mohalla Lodhipur

Shahjahanpur News: चोरों ने मोहल्ला लोधीपुर के दो घरों से लाखों का माल उड़ाया

Sun, 18 May 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth lakhs from two houses in Mohalla Lodhipur
रोजा के मोहल्ला लोदीपुर में चोरी की घटना हो गई। संवाद
रोजा। मोहल्ला लोधीपुर में शनिवार रात चोरों ने दो घरों से सोने-चांदी की ज्वैलरी व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की।
विज्ञापन

असलम की रोजा थाना क्षेत्र के गांव बरनई में सीमेंट-मौरंग की दुकान हैं। शाम सात बजे वह दुकान बंद कर घर आए और रात करीब 11 बजे पत्नी और एक बेटी के साथ खाना खाकर छत पर सो गए। रविवार सुबह चार बजे जब वह नमाज पढ़ने के लिए नीचे आए तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। पत्नी फरजाना और बेटी सिमरन को जगाया। अलमारी में उनकी बेटी सिमरन की शादी के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी व ज्वैलरी गायब थी। दूसरी ओर सर्वेंद्र शुक्ला के मकान से चोर 30 हजार की नगदी व ज्वैलरी चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चार घरों को निशाना नहीं बनाया गया। दो घरों में चोरी हुई हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। तहरीर अभी नहीं आई हैं। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed