{"_id":"69405ddaa7070fc909096000","slug":"thieves-stole-chyawanprash-worth-thousands-of-rupees-from-a-medical-store-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160433-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल स्टोर से हजारों रुपये का च्यवनप्राश ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल स्टोर से हजारों रुपये का च्यवनप्राश ले गए चोर
विज्ञापन
बंडा में इसी दुकान से की गई चोरी। स्रोत: जागरूक पाठक
बंडा। चोर रविवार को देर रात पुवायां मार्ग पर दलेलापुर में देसी शराब की दुकान और उसके पास एक मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर करीब 29 हजार रुपये नकद, च्यवनप्राश समेत हजारों का सामान समेट ले गए।
शराब की दुकान के सेल्समैन रामपाल जायसवाल ने पुलिस को बताया कि चोर शटर का ताला काट कर दुकान में रखे करीब नौ हजार रुपये नकद समेत आठ पेटी शराब उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने पर ताला और शटर टूटा मिला। इसी प्रकार मेडिकल स्टोर के मालिक अर्पित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि चोर उनकी दुकान के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये नकद और च्यवनप्राश समेत करीब 40 हजार रुपये की दवाएं उठा ले गए।
पुलिस ने इन मामलों में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। खास यह है कि जहां चोरी की वारदातें हुई हैं, वहां से कुछ दूरी पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।