फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves stole cash from the courier company's warehouse.

Shahjahanpur News: कोरियर कंपनी के गोदाम से कैश लाकर ले गए चोर

Wed, 22 Oct 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash from the courier company's warehouse.
जलालाबाद में इसी लाल घेरे में रखा था कैश लॉकर। संवाद
जलालाबाद। फर्रुखाबाद हाईवे पर कोरियर कंपनी फ्लिपकार्ट के गोदाम में रखा नकदी से भरा लाकर चोर निकाल ले गए। लाकर में एक लाख 99 हजार 500 रुपये रखे थे। चोर बल्ली के सहारे शटर उठाकर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के बरेली मोड़ निवासी मोहम्मद रफी कोरियर कंपनी के गोदाम के प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात वह रोज की तरह गोदाम बंद करके चले गया। मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे गोदाम पर कार्यरत अल्हागंज निवासी पुष्पेंद्र वहां पहुंचे तो एक शटर की एक साइड में लकड़ी का बल्ली फंसी देखी।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र की सूचना पर प्रबंधक ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पीआरबी टीम के सामने शटर खोला गया। इस दौरान सभी सामान रखा मिला, लेकिन एक कोने में रखा रहने वाला लोहे का कैश लाकर गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम के प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दीपावली अवकाश के कारण बैंक बंद होने से नकदी जमा नहीं हो सकी। इसलिए लाकर में एक लाख 99 हजार 500 रुपये रख दिए। त्योहार के चलते सोमवार को लाकर में कैश कम रखा था। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरियर कंपनी के मुख्य कार्यालय के जरिये गोदाम के अंदर कैश लाकर के पास लगे कैमरे के अलावा आसपास के अन्य कैमरों के जरिये चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।

000
गोदाम के अंदर लगे हैं 11 सीसी कैमरे और सेंसर
गोदाम के प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि गोदाम के अंदर विभिन्न जगहों पर 11 सीसी कैमरे लगे हैं। जो कैमरा अंदर प्रवेश के रास्ते पर लगा है, उसकी रात 12:25 के बाद से रिकार्डिंग मिटा दी गई है। गोदाम में एक तरफ छोटा और दूसरी तरफ चौड़ा शटर लगा। चौड़े वाले शटर में सेंसर भी लगा है ओर उससे लॉकर भी जोड़ा गया है। दूसरे शटर को तोड़ने या किसी अन्य तरह से खोलने का प्रयास करने पर सायरन बजने लगता है। यह कैमरे और सेंसर कंपनी के बंगलुरू स्थित मुख्य कार्यालय से नियंत्रित होते हैं। चोरों ने कम चौड़ाई वाले शटर को उठाया, इसलिए घटना के दौरान किसी तरह की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed