फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves stole cash and jewelery from the house of assistant professor in shahjahanpur

शाहजहांपुर: वाराणसी दर्शन करने गया प्रोफेसर का परिवार, चोरों ने खंगाला घर, लाखों का माल किया पार

Mon, 25 Sep 2023 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 02:58 PM IST
सार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके की साउथ सिटी कॉलोनी में एसएस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से चोरों ने नकदी-जेवर समेत छह लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। वह परिवार के साथ वाराणसी गए हुए थे।

विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery from the house of assistant professor in shahjahanpur
नकदी और जेवर ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। चोरों ने चौक कोतवाली क्षेत्र की सुरक्षित कहीं जाने वाली साउथ सिटी कॉलोनी में एसएस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप दीक्षित के बंद मकान को निशाना बनाया है। मकान मालिक अपने परिवार के साथ वाराणसी गए हुए थे। चोरों ने उनके मकान के अंदर कमरों का ताला तोड़कर करीब छह लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। 

विज्ञापन


डॉ. संदीप दीक्षित एसएस कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 22 सितंबर को शाम छह बजे पत्नी ज्योति शुक्ला के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी चले गए। 24 सितंबर को उनके पड़ोसी कुलवंत सिंह ने उन्हें फोन कर घर का मुख्य दरवाजा बंद होने व अंदर के सभी गेट खुले होने की सूचना दी।। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मगरमच्छ की 'दावत' ग्रामीणों ने उड़ाई: वन विभाग के अफसर हुए नाराज, हैरान करने वाला है ये मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का मुख्य द्वार खोलकर देखा तो अंदर के सभी दरवाजों के लॉक टूटे थे। कमरों के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। रविवार रात करीब 12 बजे डॉ.संदीप दीक्षित घर लौट आए। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से सोने की दो चेन, अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकी, एक बड़ी नथ, तीन छोटी नथ, आठ जोड़ी पायल, 15 जोड़ी बिछिया, दो चांदी के सिक्के व करीब 70 हजार रुपये समते छह लाख रुपये का सामान चुरा लिए। तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए

पीड़ित की सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसमें 13 सितंबर की रात दो लोग घर की दीवार लांघकर अंदर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू कर दी है।

बंद मकानों के ताले तोड़ रहे चोर

नगरीय क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ अचानक से बढ़ गया है। बाइक चोरी की घटनाओं के अतिरिक्त बंद मकानों को चोर निशाना बनाने लगे हैं। 20 सितंबर को थाना सदर बाजार के चिनौर स्थित मालाराम कॉलोनी में शिक्षिका सताक्षी सक्सेना के बंद घर से लाखों की चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करना तक मुनासिब नहीं समझा। पीड़िता पांच दिन से थाने के चक्कर लगा रही है और पुलिस जांच के नाम पर टहला रही है।

कार का शीशा तोड़कर पांच लाख की चोरी

जलालाबाद के नबीनगर निवासी व्यापारी राजपाल कश्यप की कार का शीशा तोड़कर करीब पांच महीने पहले एसपी आफिस के पीछे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नजदीक चोरों ने पांच लाख रुपये चोरी कर लिए थे। चोरों की तलाश की गई। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने मौका-मुआयना किया। अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

एसडीएम के बंद घर को चोरों ने बनाया था निशाना

डीएम कंपाउंड स्थित इटावा के एसडीएम के बंद क्वार्टर को भी चोरों ने निशाना बनाया। करीब एक लाख रुपये का माल लेजाने में सफल रहे। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के यहां दो दिन पहले चोरी हुई थी। सोमवार को दोपहर में प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed