{"_id":"6a231e82295834f3800bcb9b","slug":"thieves-fled-with-a-womans-gold-earrings-under-the-pretext-of-visiting-the-deity-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175345-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: देवी दर्शन के बहाने महिला से सोने के कुंडल लेकर भाग गए उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: देवी दर्शन के बहाने महिला से सोने के कुंडल लेकर भाग गए उचक्के
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में अपने साथ घटी घटना के बारे में बतातीं कामिनी देवी। संवाद
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में शुक्रवार सुबह जांच कराने गईं खड़सार गांव के राम कुमार की पत्नी कामिनी देवी को देवी दर्शन कराने का झांसा देकर बाइक सवार दो युवकों और एक महिला ने उनके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज से आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।
पुलिस को तहरीर देकर कामिनी देवी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर अज्ञात महिला और उसके साथी युवकों ने उनकी ग्रह दशा खराब बताते हुए कहा कि वह उनके हाथों में ही मां दुर्गा देवी का दर्शन कराकर कष्टों काे खत्म कर देंगे। उन्होंने अपने दोनों हाथ दिखाए तो आरोपियों ने कानों में पहने सोने के कुंडल उतार कर अलग रखने के लिए कहा।
ऐसे में कामिनी देवी ने कुंडल उतारकर अज्ञात महिला को दे दिए और युवकों के कहे अनुसार देवी दर्शन के लिए वह पांच कदम आगे चलीं। इसी दौरान महिला और दोनों युवक उनके कुंडल लेकर बाइक से भाग गए। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर सीसी कैमरों की फुटेज से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। संवाद