फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves disguised themselves as thieves in a bullion shop and took away seven kilos of silver and gold jewelery

Shahjahanpur News: सराफा की दुकान में नकब लगाकर सात किलो चांदी व सोने के आभूषण समेट ले गए चोर

Wed, 26 Feb 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Thieves disguised themselves as thieves in a bullion shop and took away seven kilos of silver and gold jewelery
मदनापुर में चोरी की घटना के बाद लगा नकब दिखाते व्यापारी अ​भिषेक। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने सराफा व्यापारी समेत दो जगह नकब लगा दी। सराफा की दुकान से चोर सात किलो चांदी व 50 ग्राम सोने के आभूषण ले गए। चोरों ने अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लाखों रुपये की चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मदनापुर के रहने वाले अभिषेक सिंह चौहान की चौहान बाजार में जय अम्बे ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। सोमवार की शाम को वह दुकान को बंद कर चले गए थे। रात में चोरों ने पीछे से दुकान में दीवार काटकर नकब लगा दी और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़कर सात किलो चांदी व 50 ग्राम सोने के आभूषण को चोरी कर लिया। काउंटर में रखे दस हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे अभिषेक ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा मिला। उनके शोर मचाने पर आसपास के व्यापारी इकट्ठा हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। व्यापारी अभिषेक ने बताया कि चोर करीब आठ लाख की चांदी ले गए हैं। पुलिस ने जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड ने भी निरीक्षण किया। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मकान से नकदी व ज्वैलरी चोरी, पुलिस को पता ही नहीं
-मदनापुर के बरी खांस निवासी कन्हीलाल के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। कन्हीलाल ने तहरीर देकर बताया कि नकब लगाकर चोर अंदर घुसे और कमरे के अंदर रखा सोने के झाले, सोने की चेन, चांदी की पायल, बैटरा, झटका मशीन, पीतल के बर्तन व 30 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने थाना प्रभारी को भनक तक नहीं लगने दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरीखास में चोरी की उन्हें जानकारी नहीं है।

----
सदर क्षेत्र में बढ़ा अपराध का ग्राफ
-दो दिन में सदर सर्किल में अपराध का ग्राफ अचानक से बढ़ गया है। निगाेही में लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन सेहरामऊ दक्षिणी में दो लोगों से लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दे दिया। वहीं मदनापुर में दो जगह से चोरी से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed