फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves cut wire, signal failed for six hours

पावर केबिन के पीछे चोरों ने काटा तार, छह घंटे तक रहा सिग्नल फेलियर

Thu, 24 Feb 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut wire, signal failed for six hours
रोजा में कटी मिली सिग्नल की केबिल - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा में सीतापुर ब्रांच लाइन पर पॉवर केबिन के पीछे चोरों ने तार काट दिया, जिससे सिग्नल फेलियर हो गया। खोजने पर भी काफी देर तक फाल्ट नहीं मिला। इस बीच ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला गया। सुबह करीब 3 बजे सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। सिग्नल फेलियर की सूचना पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर व सिग्नल मकैनिक पहुंचे और फाल्ट को खोजते रहे।
विज्ञापन

फाल्ट मिलने तक लिखित आदेश से ट्रेनें चलाई गईं। सुबह 9 बजे करीब पॉवर केबिन के पीछे के तार दो टुकड़े पड़ा मिला। सूचना स्टेशन अधीक्षक व पॉवर केबिन को दी गई। पॉवर केबिन के आदेश पर आरपीएफ एसआई ताराचंद मीणा, यातायात निरीक्षक एसके यादव व स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने मौका मुआयना किया। टूटे पड़े तारों को सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने जोड़ा। उसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू हुआ।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर एचआर राव ने बताया कि केबिल कटने से ब्रांच लाइन के सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया था। सुबह 10 बजे केबिल जोड़कर फेलियर को सही किया गया। वहीं, शाहजहांपुर में मंगलवार रात 1:30 बजे प्वाइंट फेल हो गया। उसे दुरंतो, सुहेलदेव एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को कॉशन देकर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्वाइंट फेल होने की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि रात 1:30 प्वाइंट फेल हो गया था, जोकि कुछ देर बाद सही हो गया। दो ट्रेनों को लिखित आदेश के बाद कॉशन देकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed