{"_id":"67c0b9872c812c9c6d06518f","slug":"they-took-away-the-young-man-from-outside-the-house-murdered-him-and-threw-his-body-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-138573-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक को घर के बाहर से उठा ले गए, हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक को घर के बाहर से उठा ले गए, हत्या कर शव फेंका
Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रामजीत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। घर के बाहर खड़े युवक को कुछ लोग अपहरण कर ले गए। परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद उसका शव घर के बाहर फेंककर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
थाना निगोही क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा-चौढ़ेरी निवासी लालाराम का बेटा रामजीत (18 वर्ष) दिल्ली में काम करता था। परिजनों के मुताबिकए रामजीत एक माह पहले दिल्ली से लौटकर आया था। वह गांव के सुखदेव यहां नौकरी करने लगा। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह वह सुखपाल के घर में साफ-सफाई करने गया था। इसके बाद नौ बजे घर लौट आया था। आरोप है कि दोपहर में सुखदेव अपने कुछ साथियों के साथ घर पर आया और घर से बाहर खड़े रामजीत को उठा ले गया। शाम छह बजे रामजीत के शव को घर के बाहर फेंक दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता लालाराम ने सुखदेव पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रामजीत के पिता की तहरीर पर आरोपी सुखदेव के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसको गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गईं हैं।