फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   They broke into the house, beat them up, took away jewelery and cash worth two lakhs

Shahjahanpur News: घर में घुसकर पीटा, निकाल ले गए दो लाख के जेवर और नकदी

Mon, 15 Apr 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
They broke into the house, beat them up, took away jewelery and cash worth two lakhs
खुटार। गांव कुइयां निवासी अतुल कुमार ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, नकदी और जेवर निकालने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

अतुल ने बताया कि 29 मार्च की रात लगभग नौ बजे उनकी पत्नी शिवानी ने कॉल कर गोला के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी शिवम राठौर, आशु उर्फ छोटू, श्रीकृष्ण, खुटार के मोहल्ला नरायनपुर निवासी बंटी और दो अज्ञात लोगों को घर बुला लिया था। आरोपियों ने घर में घुसकर उनको लात घूसों से पीटा था।
बचाने आए भाई अरुण और मौसेरे भाई रितिक को भी पीटा गया था। आरोपियों ने हैंडपंप, गैस चूल्हा, कुर्सी आदि तोड़ दी थीं। अलमारी में रखे दो लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये भी निकाल लिए थे। आरोपियों ने धमकी दी थी कि कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

अतुल ने फोन कर यूपी-112 पुलिस बुलाई तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और उनकी रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद उनका और उनके भाई का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया था। अतुल के अनुसार आरोपियों ने छल कर मानसिक बीमारी से पीड़ित शिवानी से तीन वर्ष पूर्व शादी करा दी थी। मानसिक बीमार होने के कारण शिवानी आए दिन घर में झगड़ा करती रहती है तथा पूरे परिवार को परेशान करती रहती है। शिवानी की बीमारी की बात शादी के समय छिपाई गई थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed