फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was silence on the streets... people were asked to go to a safe place.

Shahjahanpur News: सड़कों पर पसरा सन्नाटा...सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा

Mon, 02 Mar 2026 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
There was silence on the streets... people were asked to go to a safe place.
निगोही में बेटे से वीडियो कॉल पर बात करते एजाज वारसी व मुन्नी बेगम। संवाद
निगोही। अम्मी और अब्बू...यहां के हालात ठीक नहीं हैं। कुवैत के रौदा से काफी दूर समुद्र किनारे एयरबेस पर शनिवार को मिसाइल गिरने से धमाका हुआ था, आज भी धमाका हुआ है। तेज सायरन बज रहा है। सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। आप लोग परेशान नहीं हों, हम खैरियत से हैं।
विज्ञापन

यह बात मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर निवासी एजाज वारसी से उनके बेटे अदनान ने वीडियोकॉल पर कहीं। अदनान कुवैत के रौदा में ड्राइवर हैं। खाड़ी देशों में तनाव के बाद एजाज वारसी और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम बेटे को लेकर काफी फिक्रमंद हैं। सुबह उसकी कॉल आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अदनान ने बताया कि समुद्र किनारे एयरबेस पर धमाका होने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। धमाकों की आवाज से लोग दहशत में हैं। एलान किया गया है कि सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। सरकारी दफ्तर और स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ अस्पताल इमरजेंसी में खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत के चलते लोग घरों में कैद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। हालांकि, मोबाइल सेवाएं अभी बाधित नहीं हैं।
--
पूरी रात टेलीविजन से माहौल पर रखी निगाह
खाड़ी देशों में हालात खराब होने के बाद शनिवार की शाम को एजाज वारसी ने बेटे को कॉल लगाया, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। इसे लेकर उनकी पत्नी मुन्नी देवी व तीन भाई काफी परेशान हो गए। परिवार के लोग बराबर टेलीविजन के जरिये माहौल पर निगाह बनाए रहे। सुबह बेटे की कॉल आने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

--
फिक्र नहीं करना, सब ठीक है
निगोही की नई बस्ती निवासी अफसर अली के बेटे सुहेल अली भी कुवैत में हैं। वह दो महीने पहले ही छुट्टी पर आए थे और छह फरवरी को गए हैं। खाड़ी देशों में तनाव के बाद परिवार वाले काफी चिंता में थे। हालांकि सुहेल का फोन आया और बताया कि उनके एरिये में सब सुरक्षित हैं। यहां पर सब ठीक है।

निगोही में बेटे से वीडियो कॉल पर बात करते एजाज वारसी व मुन्नी बेगम। संवाद

निगोही में बेटे से वीडियो कॉल पर बात करते एजाज वारसी व मुन्नी बेगम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed