{"_id":"6743a5e79b7f5de11a03f656","slug":"there-was-fog-and-heavy-rain-and-snowfall-in-the-morning-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-131946-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धुंध ने सुबह-शाम और बढ़ा दी सर्दी, तापमान भी लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धुंध ने सुबह-शाम और बढ़ा दी सर्दी, तापमान भी लुढ़का
Mon, 25 Nov 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
रविवार सुबह ठंड के साथ छाई धुंध। संवाद
शाहजहांपुर। धुंध ने सुबह और शाम सर्दी को और बढ़ा दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान भी लुढ़क गया। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह घना कोहरा छाने और सर्द हवा चलने के आसार जताए हैं।
दो दिन से दक्षिण-पश्चिम दिशा से चल रही हवा में नमी ज्यादा है। हालांकि, इससे कोहरा ज्यादा घना नहीं है, लेकिन दिन निकलने के बाद सुबह नौ बजे तक धुंध छाई रही। इससे दृश्यता 80 से 100 मीटर तक सीमित रही। हवा में आर्द्रता का स्तर 65 प्रतिशत से अधिक रहा। इस कारण ठंडी हवा सिहरन महसूस कराती रही।
हालांकि, बाद में धूप निकली, लेकिन उसमें गर्माहट कम रही। शाम चार बजे तक सूरज धुंध की ओट में छिपा तो धूप गायब होने के साथ सर्दी महसूस होने लगी। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 26.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि वायुदाब बढ़ा हुआ है, क्योंकि बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से आठ अंक अधिक हो गया है।हवा चलने से कोहरा कम होगा, लेकिन ऊंचाई पर धुंध का असर बना रहने से धूप हल्की रहेगी और मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।