{"_id":"61f9840fedc1206bba62da22","slug":"there-was-a-delay-in-the-construction-of-the-auditorium-the-municipal-commissioner-reached-for-inspection-shahjahanpur-news-bly474221175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिटोरियम के निर्माण में देरी, जल्द कार्य पूरा कराने निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडिटोरियम के निर्माण में देरी, जल्द कार्य पूरा कराने निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर के निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अंटा चौराहा के पास मोहल्ला बिजलीपुरा में राज्य वित्त आयोग योजना के तहत ऑडीटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माण में देरी पर नगर आयुक्त निरीक्षण को पहुंच गए। इस दौरान कमियां मिलने पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के माध्यम से कराया जा रहा है।
मंगलवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा निरीक्षण को पहुंचे, तो संस्था के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि 13.69 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण होना है। इस ऑडिटोरियम में 500 लोगों के बैठने की क्षमता रहेगी। इसके बेसमेंट में कार पार्किंग बनेगी, जिसमें 30 वाहन अंदर और 30 वाहन बाहर खड़े हो सकेंगे। बेसमेंट का एक चैथाई कार्य होना बाकी रह गया है। इसके भूतल पर एक बैंकट हाल तथा दो कांफ्रेंस हाल का निर्माण कराया जा रहा है। 16 शौचालय व दो पेन्ट्री बन रहे हैं। प्रथम तल पर बालकनी का निर्माण किया गया है।
नगर आयुक्त ने अवर अभियंता की ओर से दी गई जानकारी पर संतुष्टि जताई, लेकिन कार्यस्थल पर सीएनडीएस संस्था के कर्मचारी बिना हेल्मेट लगाए काम करते दिखने पर नाराज हुए। इसके साथ ही सीढ़ियों के किनारे खुले मिले। नगर आयुक्त ने सावधानी बरतने और सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य को जल्द से पूरा कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। बताया कि दिसंबर 2021 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना था। किन्हीं कारण वश विलंब हो गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही नगर आयुक्त ने हनुमतधाम पर नगर निगम की ओर से 5.74 करोड़ रुपये की लागत से बनवाई जा रही मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। यह कार्य खन्नौत नदी के किनारे सीएनडीएस संस्था के माध्यम से ही कराया जा रहा है। बेसमेंट के ग्राउंड फ्लोर में कार पार्किंग में लगभग 38 वाहन खड़े करने का स्थान रहेगा। प्रथम तल पर रेस्टारेंट के लिए हाल का निर्माण होगा। इसका निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने सुभाष नगर से रिंग रोड तक बनने वाले स्मार्ट रोड का निरीक्षण भी किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।