फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is no space in cow sheds, the campaign to catch them has stopped... stray animals roaming on the streets

Shahjahanpur News: गोशालाओं में जगह नहीं, पकड़ने का अभियान ठप... सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु

Sat, 22 Feb 2025 10:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
There is no space in cow sheds, the campaign to catch them has stopped... stray animals roaming on the streets
मघई टोला स्थित नई कान्हा गोशाला में मौजूद गौवंशीय पशु। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर कुंभ ती​र्थयातत्रों की उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर। नगर निगम बनने के बाद स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल शहर में जगह-जगह गोवंशीय पशु घूम रहे हैं। स्वच्छता अभियान में शहर की अच्छी रैंकिंग लाने के लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं, लेकिन गोशाला बनवाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोशालाओं और नंदीशाला में क्षमता से अधिक पशु भरे हुए हैं। ऐसे में इन्हें पकड़ने का अभियान भी ठप पड़ गया है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र की हर गली और हर सड़क पर छुट्टा पशु घूमते मिल जाएंगे। पशु लोगों पर हमलावर भी हो जाते हैं। छुट्टा पशुओं की वजह से सड़क हादसे भी होते हैं। नगर निगम छुट्टा पशुओं पकड़ने के अभियान में रुचि नहीं ले रहा है। अगर कोई पशु हादसे में घायल हो जाता है तो उसको पकड़कर गोशाला या नंदीशाला में पहुंचा दिया जाता है। बाकी पशु खुलेआम घूम रहे हैं। दिन में अधिकतर पशुओं के झुंड़ कूड़े के ढेर के पास खड़े होते हैं। रात में अधिकतर छुट्टा पशु सड़कों पर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन




-------

गोशालाओं और नंदीशाला में क्षमता से ज्यादा पशु



-मघई टोला स्थित पुरानी कान्हा गोशाला की क्षमता 200 पशुओं को रखने की है। इसमें वर्तमान में 307 पशु हैं। पास में बनी नई कान्हा गोशाला में 140 पशुओं को रखने की क्षमता है लेकिन 344 पशु हैं। वहीं, ककराकलां स्थित नंदीशाला में अभी 200 सांड़ रखने की व्यवस्था है, लेकिन वर्तमान में इसमें 477 हैं। गोशालाओं और नंदीशाला में पशु अधिक होने की वजह से देखभाल करने वाले कर्मचारियों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------



नगर निगम पशुओं को पकड़ने के नाम पर कर रहा खानापूरी

-नगर निगम ने शहर में पशुओं को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई हैं। गोशालाओं और नंदीशाला के कर्मचारियों के मुताबिक अगर कोई पशु हादसे में घायल हो जाता है तो टीम उनको गोशाला या नंदीशाला में इलाज के लिए छोड़ जाती है। इसके अलावा पशुओं के पकड़ने के अभियान में नगर निगम रुचि नहीं लेता हैं। संभावना जताई जा रही है कि नगर निगम में क्षेत्र में दो हजार से अधिक पशु छुट्टा घूम रहे हैं।



-------
दो वृहद गोशालाएं बनेंगी, लौका में बनेगा कांजी हाउस
छुट्टा पशुओं को रखने के लिए दो नई गोशालाएं बनेंगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। संभावना है कि मार्च तक इसके लिए मंजूरी मिल जाएगी। इसमें से एक गोशाला ककराकलां में बनेगी। दूसरी के लिए स्थान देखा जा रहा है। जो पशुपालक पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इन पशुओं को पकड़कर लौका मोहल्ले में निर्माणाधीन कांजी हाउस में रखा जाएगा। पहली बार पशु पकड़े जाने पर पशुपालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। दोबारा पशु पकड़े जाने पर जब्त कर लिया जाएगा।

------





पशुओं को पकड़ने के अभियान में तेजी लाई जाएगी। इनको पकड़ने वाले अधिकारी या कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही करेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

मघई टोला स्थित नई कान्हा गोशाला में मौजूद गौवंशीय पशु। संवाद

मघई टोला स्थित नई कान्हा गोशाला में मौजूद गौवंशीय पशु। संवाद- फोटो : टूंडला स्टेशन पर कुंभ तीर्थयातत्रों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed