फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is laxity in making death certificate, two complaints came again

Shahjahanpur News: मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में बरती जा रही शिथिलता, दो शिकायत फिर आईं

Wed, 16 Apr 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
There is laxity in making death certificate, two complaints came again
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत आयोजित जनसुनवाई में चार शिकायतें आईं। इनमें दो शिकायत मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने को लेकर आईं। इनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को दो शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सरोज कुमार श्रीवास्तव ने अवैध बैनामे के आधार पर नियम के विरुद्ध किए गए नामांतरण को निरस्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दूसरी शिकायत में सघन आबादी से कूड़ाघर हटाए जाने का मुद्दा उठाया। नगर आयुक्त ने दोनों शिकायतों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला घूरन तलैया निवासी आरती वर्मा और मोहल्ला ककराकलां निवासी दिव्यांश ने परिवार के सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की। इसपर नगर आयुक्त ने संबंधितों को निर्देश देकर दोनों शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed