Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal Ki

Shahjahanpur News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Tue, 07 Oct 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
There is joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal Ki
पल्हौरा गांव में आयोजित भागवत कथा में कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते व्यास अजीत द्विवेदी। संवाद
कुर्रियाकलां। पल्हौरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास ने श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास अजीत द्विवेदी ने कहा कि अपने भाई कंस के अत्याचार को कारागार में रहकर सह रहीं बहन देवकी ने भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण को जन्म दिया।
विज्ञापन

कृष्ण जन्म के बाद देवकी और वासुदेव की हथकड़ियां खुल गईं। वासुदेव ने श्रीकृष्ण को रात में ही वृंदावन में यशोदा और नंद बाबा के यहां पहुंचा दिया। वहां इनका पालन-पोषण हुआ। कथा व्यास ने कहा कि भगवान विष्णु ने पृथ्वी को आतताइयों से मुक्त करने के लिए श्रीकृष्ण रूप में अवतार लिया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म के समय व्यास ने नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन सुनाया। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया। कथा श्रवण में अवनीश कुशवाहा, रवि कुमार, सोनू सिंह, विकास, प्रवीण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कंस का वध कर किया अत्याचार का अंत



तिलहर। गांव बरेंचा के बाहर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया गया। कथा वाचिका रूबी शास्त्री ने कंस वध का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब राजा कंस ने मथुरा में भव्य आयोजन कर भगवान श्रीकृष्ण को आमंत्रित किया, तो गोकुल में शोक की लहर छा गई। सभी को भय था कि कंस, श्रीकृष्ण का वध कर देगा। भगवान श्रीकृष्ण जानते थे कि वह अभिमान, अत्याचार और अन्याय का अंत करने जा रहे हैं।




कथा में बताया गया कि अंततः भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर अत्याचार का अंत किया। उन्होंने कहा कि अन्यायी और अत्याचारी व्यक्ति के पाप ही उसके विनाश का कारण बनते हैं। कथा पंडाल में रामगोपाल, ज्ञान सिंह, सुशीला देवी, राजेश वर्मा, कृष्णपाल, गौरव वर्मा, राहुल वर्मा, विनोद वर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed