फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is a lot of work on girls, could not prepare, pass it sir

Shahjahanpur News: लड़कियों पर बहुत काम होता है, तैयारी नहीं कर पाई, पास कर देना सर

Sun, 26 Mar 2023 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of work on girls, could not prepare, pass it sir
शाहजहांपुर के एसपी कॉलेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक । संवाद
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। कुछ कॉपियों में परीक्षार्थियों ने सवाल के जवाब की बजाय पास करने के लिए तरह-तरह की गुहार लिखी हैं। इन्हें पढ़कर परीक्षकों की हंसी छूट रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीआईसी में जीव विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका में लिखा मिला कि सर जी हमको जीव विज्ञान से संबंधित कुछ नहीं आता। हमारा घर स्कूल से इतना दूर है कि हम रोज स्कूल भी नहीं जा पाते हैं। घर पर खाना बनाने में ही लेट हो जाते हैं। हम लड़कियों को तो आप जानते हैं कितना काम होता है।
विज्ञापन


छह केंद्रों पर चल रहा मूल्यांकन कार्य
जिले में मूल्यांकन कार्य के लिए जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, एबीरिच इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चार लाख उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आवंटित की गई थीं। आधी से अधिक का मूल्यांकन कर दिया गया है। वहीं परीक्षकों में कई अनुपस्थित रहने के कारण मूल्यांकन कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा। डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने नहीं आने वाले परीक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed