{"_id":"69557dc0d1dc2247a4061ef5","slug":"there-is-a-demand-to-issue-a-helpline-number-and-constitute-a-permanent-inspection-committee-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-161824-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हेल्पलाइन नंबर जारी करने व स्थायी निरीक्षण समिति गठित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हेल्पलाइन नंबर जारी करने व स्थायी निरीक्षण समिति गठित करने की मांग
विज्ञापन
पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापार मंडल पदाधिकारी। संवाद
पुवायां। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष केके लील, महामंत्री कपिल गुप्ता, मंगल मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें फिटनेस सेंटरों में हो रहीं समस्याओं को दूर कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड ट्रांसपोर्ट ने यह निर्देश जारी किया है कि प्रदेश में प्रत्येक जिले में तीन-तीन वाहन फिटनेस सेंटर खोले जाएं, जहां वाहनों की फिटनेस की जांच होगी। यह पहल सराहनीय है, जिससे पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और सेवा में सुधार आने की संभावना है।
वर्तमान में अधिकतर जिलों में केवल एक ही फिटनेस सेंटर संचालित हो रहा है, इससे अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि एकमात्र फिटनेस सेंटर होने से कई जिलों में वाहन स्वामियों से अनावश्यक शुल्क की मांग की जा रही है, जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रत्येक जिले में तीन-तीन फिटनेस सेंटर शुरू होने पर भी फिटनेस जांच की सरकारी व्यवस्था भी जारी रहनी चाहिए। खोले जा रहे सेंटरों की नियमित निगरानी के लिए निरीक्षण समिति बने, जिसमें प्रशासन, परिवहन और ट्रांसपोर्ट से संबंधित दो लोगों को शामिल किया जाए। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी होना चाहिए, जिस पर वाहन स्वामी शिकायत दर्ज करा सकें।