{"_id":"69ecfacf842076a23d09e8d3","slug":"thefts-reported-in-four-houses-including-a-doctors-residence-in-roza-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171565-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजा में डॉक्टर के आवास समेत चार घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजा में डॉक्टर के आवास समेत चार घरों में चोरी
विज्ञापन
रोजा के सल्लिया गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर/रोजा। जिले में चोरियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शुक्रवार रात चोरों ने रोजा के सल्लिया गांव में डॉक्टर के आवास समेत चार घरों को निशाना बनाया। नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की है।
गांव के बाहर रिंग रोड के किनारे नेतराम के मकान में चोरी हो गई। उनकी मां कहीं गई हुईं थीं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 30 हजार रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने उनके घर के पीछे अश्वनी कुमार तिवारी के मकान में प्रवेश कर 50 हजार की नकदी व लाखों के जेवर चोरी किए।
इसके अलावा थोड़ी दूरी पर डॉ. महेश के घर से 70 हजार रुपये की नकदी और जेवर चोरी करने के साथ प्रदीप कुमार तिवारी के घर में घुसकर 50 हजार रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह कमरों में बिखरा पड़ा सामान देखकर मकान मालिकों के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
--
चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत
मार्च में स्टेशन कॉलोनी में प्वांइट्समैन गौरव के आवास में चोरी हो गई थी। इसके बाद 13 अप्रैल को थाने के पीछे रेलवे कर्मचारी रामनिवास के घर में चोरी हो गई। 12 अप्रैल को सिटी पार्क में बैंक मैनेजर के आवास में चोरी हो गई। फिर 21 अप्रैल को रोजा थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित कृष्णपाल की चाय की दुकान में चोरी हो गई। दूसरे दिन गोरे गांव में चोरी की घटना हुई। चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत बनी हुई है।
00000000000000000
चोरी की रिपोर्ट दर्ज, लेकिन पुलिस खुलासे से दूर
शाहजहांपुर। आनंद बिहार कॉलोनी में ऑटो चालक समेत दो घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। ऑटो चालक सुनील कुमार शुक्ला 20 अप्रैल को परिवार समेत एक शादी समारोह में थाना कांट क्षेत्र के गांव मल्लपुर कौढ़ा गए हुए थे। 22 अप्रैल को जब लौटकर घर आए तो देखा कि मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ है। चोर अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, 250 ग्राम की चांदी की पायजेब, एक जोड़ी सोने की झुमकी ले गए। इसी काॅलोनी में गांव बंथरा निवासी प्रतिपाल सिंह के आवास पर अरुण कुमार किराये पर रहते हैं। अरुण भी किसी काम से बाहर गए थे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की। लोगों ने एसपी से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद