फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   theft worth lakhs from mobile shop

Shahjahanpur News: मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 10 Sep 2023 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
theft worth lakhs from mobile shop
- पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी सतीश की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व नए-पुराने मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
सतीश की आंबेडकर पार्क के पास मोबाइल की दुकान है। शनिवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर चले गए। रात में चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी व मोबाइल चोरी कर भाग गए। सुबह शटर उठा देखकर लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सतीश ने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। सतीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर दुकान में रखे दस हजार रुपये, 50 पुराने रिपयेरिंग को आए मोबाइल, पांच नए मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की चपत लगाई है। पुलिस ने देर शाम तक केस दर्ज नहीं किया था। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि उन्हें चोरी के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
निगोही में लगातार चोरी की घटनाओं से दहशत
कसबे में चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चोरियों की घटनाएं होने से पुलिस की गश्त पर सवाल खड़ा होने लगा है। इससे पहले सराफा व्यापारी की दुकान से चोरी के मामले में एक सिपाही पर कार्रवाई भी की जा चुकी है पर स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed