फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft Worth Lakhs at the Locked House of a Dairy Operator Who Had Gone to His In-Laws'

Shahjahanpur News: ससुराल गए डेयरी संचालक के बंद मकान से लाखों की चोरी

Sun, 05 Apr 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Theft Worth Lakhs at the Locked House of a Dairy Operator Who Had Gone to His In-Laws'
शहर के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ में चोरी के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ में शनिवार रात डेयरी संचालक मजहर उल्ला के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने नकदी व सोने-चांदी के लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

काश्तकार व डेयरी संचालक मजहर उल्ला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी ससुराल बरेली में है। तीन अप्रैल को पत्नी मायके गई थीं। दूसरे दिन शनिवार शाम वह भी अपनी ससुराल चले गए। वह अपना मकान बंद कर गए थे। इस बीच बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। रात करीब दो बजे परिवार के साथ आए तो देखा मुख्य गेट का ताला टूटा था।
विज्ञापन

अंदर गए तो कमरे के ताले टूटे थे। गेट खुले होने के साथ ही सामान भी बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने एक लाख रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस गलियों में लगे सीसी कैमरे चेक कराएगी। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed