फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   theft

नकब लगाकर नकदी, जेवर सहित एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी

Tue, 01 Oct 2019 09:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
theft
बंडा। सोमवार रात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर 22 हजार की नकदी सहित लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इससे पीड़ित परिवार में रोष है।
विज्ञापन

गांव चांदपुर पड़नी निवासी शिवसागर ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात परिवार के लोग खाना खाकर बाहर के कमरे में सो गए। रात में किसी समय चोरों ने मौका पाकर घर में पीछे से नकब लगाकर कमरे में बक्से के अंदर रखे 22 हजार रुपये, चांदी की करधनी, कमर बिछुआ सहित तमाम जेवर चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो घर के पीछे नकब लगा देख चोरी होने का पता चल सका। चोर तमाम पुराने कपड़े नकब लगाए स्थान के पास ही छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

शिवसागर ने यूपी- 100 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के साथ ही आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर भी दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह एसपी से कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed