{"_id":"66a03e4753199bb4020cb264","slug":"theft-from-three-places-in-imalia-in-one-night-no-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-123411-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इमलिया में एक ही रात में तीन जगह से चोरी, नहीं दर्ज की गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इमलिया में एक ही रात में तीन जगह से चोरी, नहीं दर्ज की गई रिपोर्ट
Wed, 24 Jul 2024 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
चोरों के डर से इमलिया के जल जीवन मिशन टंकी परिसर से सामान हटाता कर्मचारी। ंसवाद
पुवायां। गांव इमलिया और आसपास के गांवों में चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं। एक ही रात में तीन जगह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है और दो जगह ताले तोड़ दिए गए। इससे पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सोमवार रात चोरों ने गांव इमलिया के संविलियन विद्यालय के ताले तोड़कर राशन, बर्तन, गैस सिलिंडर, अभिलेख, बैटरी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह स्कूल खोले जाने के समय चोरी का पता चल सका। प्रधानाध्यापक आशीष मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी, तो पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इसी गांव के रामपाल अपने दूसरे घर में सो रहे थे। पड़ोस के उनके एक अन्य घर में कोठरी के ताले तोड़कर चोर एक क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए। इमलिया में ही एनसीसी जल जीवन मिशन की टंकी का परिसर है। चोरों ने यहां बने कमरे का ताला तोड़ दिया। आहट होने पर चोर यहां से एक सरिया उठाकर भाग निकले। गांव के ही आलोक सिंह परसिर की देखभाल करते हैं। चोरों के डर से वह परिसर से सारा सामान ट्राॅली से भरवाकर घर ले गए हैं।
गांव इमलिया में हाईवे किनारे मंदिर के पास रामबाबू ने सबमर्सिबल मोटर लगवा रखा है। 21 जुलाई की रात चोर सबमर्सिबल पंप, तार आदि चोरी कर ले गए थे। चोरों ने गांव के पास जसवंत सिंह के फार्म हाउस पर नलकूप की कोठरी के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन आहट होने पर चोर मौके से भाग निकले थे। चार दिन पूर्व गांव रहदेवा में भी जल जीवन मिशन टंकी परिसर से दो बैटरी चोरी कर ली गई थी। खास बात यह है कि एक भी मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
गांव इमलिया में चोरी के मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी और कार्रवाई कराई जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां