फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft at retired OCF employee's house, relative suspected

Shahjahanpur News: सेवानिवृत्त ओसीएफकर्मी के घर चोरी, रिश्तेदार पर शक

Fri, 19 Dec 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Theft at retired OCF employee's house, relative suspected
शाहजहांपुर। सेवानिवृत्त ओसीएफ कर्मी के घर चोरी की हो गई। परिजनों ने रिश्तेदार पर ही चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला खलीलगर्वी निवासी मोहम्मद मुईन अपनी बेटी सीमा खान के साथ रहते हैं। देर शाम बेटी रिश्तेदार के साथ जन्मदिन की पार्टी में चली गई। घर का गेट खुला था। वह घर पर अकेले थे। उन्हें कम सुनाई देता है। जब वह एक कमरे में सो गए तभी उनके घर में घुसे चोर ने बेड के गद्दे के नीचे रखे 12 हजार रुपये व तीन मोबाइल चोरी कर ले गए।

बताया कि छत पर अंडे के छिलके पड़े थे। आशंका है कि चोरी करने वाले ने पहले अंडे खाए थे। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं गली में लगे सीसी कैमरे में एक व्यक्ति भागता दिख रहा है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई तहरीर आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed