फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft accused arrested in Anganwadi center

Shahjahanpur News: आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 10:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested in Anganwadi center
दस अगस्त की रात को हुई थी चोरी, माल भी बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। ग्राम पंचायत घूरखेड़ा के प्रधान धीरज कुमार ने दस अगस्त की रात आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर पिता-पुत्र पर सरकारी संपत्ति चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद किया है।
प्रधान ने पुलिस को बताया था कि वह मजरा बहादुरपुर बुजुर्ग में रहते हैं। दस अगस्त की रात गांव बहादुरपुर बुजुर्ग के अमन और उसके पिता विश्वनाथ ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर बच्चाें के खिलौने, एक किट पंखा, इंटरलाकिंग ईंट, गांवसभा की ठेली, जनरेटर और बैटरी चोरी कर ली। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के कक्ष का ताला तोड़कर वायरिंग आदि नष्ट कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने अमन और विश्वनाथ के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने विश्वनाथ को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई ठेली के पार्ट्स बरामद कर लिए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि प्रधान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जांच की गई। जिसके बाद विश्वनाथ को पकड़ लिया गया। विश्वनाथ की निशानदेही पर ही चोरी की गई ठेली के पार्ट्स बरामद किए गए। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed