{"_id":"68aafc90f7200f5e150d4618","slug":"theatre-artist-durgesh-selected-in-national-school-of-drama-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151091-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रंगकर्मी दुर्गेश का राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रंगकर्मी दुर्गेश का राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चयन
विज्ञापन
दुर्गेश कुमार। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। रंगकर्मी दुर्गेश कुमार का चयन टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में अभिनय विषय के दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम के लिए हो गया है।
ददरौल विकासखंड के गोपालपुर निवासी राजेंद्र पाल के पुत्र दुर्गेश कुमार वर्ष 2017 से रंगमंच से जुड़े हैं। उन्होंने अब तक कई नाटकों में कार्य किया। कोरोनेशन आर्ट थियेटर में वरिष्ठ रंगकर्मी निर्देशक जरीफ मलिक आनंद के निर्देशन में कई नाटकों में अभिनय कर छाप छोड़ी।
इसी तरह थियेटर फाउंडेशन के संस्थापक व रंगकर्मी रमापति द्विविद सोती के निर्देशन में किंग लियर, पश्मीना व मंथन आर्ट के बैनर तले शिवा सक्सेना के निर्देशन में जब शहर हमारा सोता है, ओथेलो, अंधा युग, लैला मजनू, द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी समेत कई चर्चित नाटकों में अपनी अदाकारी से सराहना प्राप्त की है।
दुर्गेश एक कुशल बांसुरी वादक भी हैं। दुर्गेश बताते हैं कि रंगमंच उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। मानवता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव, श्रीकांत वर्मा, सौमित्र शुक्ला ने बधाई दी है।