{"_id":"686bc4917de36a5a580360a4","slug":"the-youth-ran-away-leaving-a-girl-from-another-community-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-147519-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोका तो युवती को छोड़कर भाग गया दूसरे समुदाय का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोका तो युवती को छोड़कर भाग गया दूसरे समुदाय का युवक
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। नाेएडा से दूसरे समुदाय का युवक, युवती को घर ले आया। छह जुलाई को वह युवती को बुर्का पहनाकर ईदगाह ले गया। हिंदूवादी संगठनों को सूचना मिली तो उन्होंने दोनों को रोक लिया, लेकिन युवक मौका पाकर भाग गया।
खुटार के एक गांव का युवक नोएडा में बाल काटने वाली दुकान पर काम करता है। निगोही क्षेत्र के एक गांव की हिंदू युवती भी नोएडा में एक कारखाने में काम करती है। दुकान के पास से आने-जाने के दौरान दोनों में जान-पहचान हो गई। दो दिन पूर्व युवक नोएडा से युवती को घर ले आया। छह जुलाई को युवक खुटार के ईदगाह मैदान में लगे मेले में गया तो युवती को भी बुर्का पहनाकर साथ ले गया।
कुछ लोगों ने युवती के बुर्का पहनकर दूसरे समुदाय के युवक के साथ होने की सूचना हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को दे दी, जिस पर कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
इसके बाद निगोही से युवती के पिता-मां को बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया गया। इस दौरान युवती खुद ही खुटार आने की बात कहती रही। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि युवती दिल्ली से खुटार के युवक की बहन के साथ रविवार सुबह दस बजे आई थी। युवती के परिजनों को बुलाया था। वे युवती को साथ ले गए हैं।