{"_id":"6760778ac7f822fe2b009505","slug":"the-youth-of-the-family-had-murdered-anupa-with-a-shovel-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-133646-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिवार के युवक ने बेलचे से की थी अनूपा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिवार के युवक ने बेलचे से की थी अनूपा की हत्या
Tue, 17 Dec 2024 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। गांव बनियानी में अनूपा देवी की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। चर्चा है कि परिवार के ही एक युवक ने उनकी हत्या की थी। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। मंगलवार को मामले में खुलासा हो सकता है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बेलचा बरामद कर लिया गया है।
नौ दिसंबर की शाम छह बजे तहसील में टाइपिस्ट रामप्रकाश की 50 वर्षीय पत्नी अनूपा देवी का शव गांव से कुछ दूर भैरों मंदिर के पास गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करना बताया गया था। एसओजी सहित पुलिस की चार टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई थीं। सोमवार को पुलिस ने अनूपा देवी के परिवार के ही एक युवक को पकड़ा है। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए युवक ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
सिर पर बेलचा मारकर उनकी हत्या की गई थी। हत्या का कारण जानने के लिए युवक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि कुछ जानकारियां मिली हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।