{"_id":"68eaafd6010eb69760096050","slug":"the-youth-could-not-be-identified-even-after-six-days-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-154847-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छह दिन बीतने के बाद भी नहीं हो सकी युवक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छह दिन बीतने के बाद भी नहीं हो सकी युवक की पहचान
विज्ञापन
तिलहर। नगरिया चौकी क्षेत्र स्थित जयपुरिया स्कूल के पास श्याम वाटिका में सोमवार रात मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
सोमवार रात बारिश से बचने के लिए एक अज्ञात युवक भीतर चला गया था। वहां मौजूद दो गार्डों ने उसे चोर समझकर पीटा और खंभे से बांध दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को दिनेश निवासी राई खेड़ा और जितेंद्र सिंह उर्फ गुल्लू निवासी खानपुर सहित दोनों गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज तलाश रही है। उसका फोटो आसपास के गांवों के व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर किया गया है।
सीओ ज्योति यादव ने बताया कि युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम लगातार आसपास के ढाबों, ईंट भट्ठों और अन्य स्थानों पर युवक के बारे में जानकारी कर रही है। हो सकता है कि युवक बाहर का रहने वाला हो। संवाद
विज्ञापन
--
24 घंटे बाद भी नहीं हुई शव की पहचान
कांट। ग्राम जशनपुर एवं मुनव्वरगंज उर्फ बरेडा के बीच शफी मोहम्मद के बाग में शुक्रवार को मिले अधजले शव की 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी।
शनिवार को दिनभर पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास करती रही। क्षेत्र व थानों पर गुमशुदा लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों व बाग मालिक से पूछताछ की। पुलिस को जल्द से जल्द शव की पहचान कराते हुए घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गांव और क्षेत्र में लगे सीसी कैमरों को देखा जा रहा है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा ताकि पता चल सके कि युवक की हत्या कर शव जलाया गया अथवा कोई दुर्घटना है। संवाद