{"_id":"68dead0359d208859c0e3819","slug":"the-youth-consumed-poison-after-posting-a-suicide-note-on-his-facebook-id-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154159-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फेसबुक आईडी पर सुसाइड नोट पोस्ट कर युवक ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फेसबुक आईडी पर सुसाइड नोट पोस्ट कर युवक ने खाया जहर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सुरजीत सिंह तोमर। संवाद
मीरानपुर कटरा। फेसबुक आईडी पर सुसाइड नोट पोस्ट कर गांव बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा के सुरजीत सिंह तोमर ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सुरजीत ने ग्राम प्रधान व उसके पति से परेशान होकर जहर खाने की बात कही है।
29 सितंबर को ग्राम पंचायत बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ़ नगरा की प्रधान अनुज कुमारी के पति एडवोकेट मनोज कुमार सिंह ने सुरजीत सिंह तोमर के खिलाफ हर महीने दस हजार रुपये की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे दिन सुरजीत सिंह तोमर ने ग्राम प्रधान के पति पर शराब पीकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बृहस्पतिवार की सुबह सुरजीत सिंह तोमर ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक सुसाइड नोट लिखकर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा कि उसकी मौत के जिम्मेदार गांव के प्रधान के पति एडवोकेट मनोज कुमार सिंह होंगे। इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने प्रधान के पति को थाने बुलाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से बेहोश हुए सुरजीत सिंह तोमर अब खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच की जा रही है।
--
प्रधान के पति बोले- सुरजीत ने बचाव में ऐसा किया
बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा ग्राम पंचायत की प्रधान अनुज कुमारी के पति एडवोकेट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव के सुरजीत सिंह तोमर ने दस हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर सुरजीत सिंह तोमर ने अपने बचाव के लिए यह नाटक किया है।