{"_id":"6895eb0044191d4345059fd4","slug":"the-young-man-was-upset-with-his-family-and-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149993-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घरवालों से था नाराज युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घरवालों से था नाराज युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी
विज्ञापन
प्रियांशु का फाइल फोटो: स्रोत: परिजन
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। रोजा के हथौड़िया गांव निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव लोधीपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रियांशु जिले से बाहर काम करने के लिए जाने की जिद कर रहा था। परिवार वालों ने उसे बाहर जाने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज था। रक्षाबंधन से एक दिन पहले भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि प्रियांशु तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे प्रियांशु घर से निकल गया। उसके घर वापस न आने पर आधी रात तक परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह होते ही छोटा भाई प्रिंस उसकी तलाश में निकल पड़ा।
इस बीच उसे लोधीपुर स्थित मजार के पास रेलवे पटरी पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। वह परिवार के लोगों को बुलाकर मौके पर गया। देखा कि शव प्रियांशु का था। यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उनका रोते-रोते हाल बेहाल हो गया। मृतक के पिता सत्यपाल ने बताया कि बेटे ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। माली का काम करता था। सब कुछ ठीकठाक था। परिवार में कोई विवाद नहीं हुआ था। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।